Blogger द्वारा संचालित.

अब कम खर्च में करें तीर्थ यात्रा, IRCTC की आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन में जानिए क्‍या है खास...

अब कम खर्च में करें तीर्थ यात्रा, IRCTC की आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन में जानिए क्‍या है खास... अगर आप किफायती खर्च में तीर्थाटन करना...

शनि शिंगणापुर : भारत में शनि देव का सबसे बड़ा धाम

शनि तीर्थ क्षेत्र महाराष्ट्र में ही शनिदेव के अनेक स्थान हैं, पर शनि शिंगणापुर का एक अलग ही महत्व है। यहाँ शनि देव हैं, लेकिन मंदिर नहीं...


शनि तीर्थ क्षेत्र महाराष्ट्र में ही शनिदेव के अनेक स्थान हैं, पर शनि शिंगणापुर का एक अलग ही महत्व है। यहाँ शनि देव हैं, लेकिन मंदिर नहीं है। घर है परंतु दरवाजा नहीं। वृक्ष है लेकिन छाया नहीं। शनि भगवान की स्वयंभू मूर्ति काले रंग की है। 5 फुट 9 इंच ऊँची व 1 फुट 6 इंच चौड़ी यह मूर्ति संगमरमर के एक चबूतरे पर धूप में ही विराजमान है। यहाँ शनिदेव अष्ट प्रहर धूप हो, आँधी हो, तूफान हो या जाड़ा हो, सभी ऋतुओं में बिना छत्र धारण किए खड़े हैं।

राजनेता व प्रभावशाली वर्गों के लोग यहाँ नियमित रूप से एवं साधारण भक्त हजारों की संख्या में देव दर्शनार्थ प्रतिदिन आते हैं। देश में सूर्यपुत्र शनिदेव के कई मंदिर हैं। उन्हीं में से एक प्रमुख है महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिंगणापुर का शनि मंदिर। विश्व प्रसिद्ध इस शनि मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ स्थित शनिदेव की पाषाण प्रतिमा बगैर किसी छत्र या गुंबद के खुले आसमान के नीचे एक संगमरमर के चबूतरे पर विराजित है।

शिंगणापुर के इस चमत्कारी शनि मंदिर में स्थित शनिदेव की प्रतिमा लगभग पाँच फीट नौ इंच ऊँची व लगभग एक फीट छह इंच चौड़ी है। देश-विदेश से श्रद्धालु यहाँ आकर शनिदेव की इस दुर्लभ प्रतिमा का दर्शन लाभ लेते हैं। यहाँ के मंदिर में स्त्रियों का शनि प्रतिमा के पास जाना वर्जित है। महिलाएँ दूर से ही शनिदेव के दर्शन करती हैं।


सुबह हो या शाम, सर्दी हो या गर्मी यहाँ स्थित शनि प्रतिमा के समीप जाने के लिए पुरुषों का स्नान कर पीताम्बर धोती धारण करना अत्यावश्क है। ऐसा किए बगैर पुरुष शनि प्रतिमा का स्पर्श नहीं पर सकते हैं। इस हेतु यहाँ पर स्नान और वस्त्रादि की बेहतर व्यवस्थाएँ हैं। खुले मैदान में एक टंकी में कई सारे नल लगे हुए हैं, जिनके जल से स्नान करके पुरुष शनिदेव के दर्शनों का लाभ ले सकते हैं।

पूजनादि की सामग्री के लिए भी यहाँ आसपास बहुत सारी दुकानें हैं, जहाँ से आप पूजन सामग्री लेकर शनिदेव को अर्पित कर सकते हैं। यदि आप पहली बार शनि शिंगणापुर जा रहे हैं तो यहाँ भक्तों की श्रद्धा व विश्वास का नजारा देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएँगे। केवल बड़े-बुजुर्ग ही नहीं अपितु तीन-चार वर्ष के बालक भी इस शीतल जल से स्नान कर शनिदेव के दर्शन के लिए अपने पिता के साथ चल पड़ते हैं। शनि मंदिर में दर्शन करने वाला हर पुरुष श्रद्धालु आपको यहाँ पीताम्बरधारी ही नजर आएगा। शनि मंदिर का एक विशाल प्रांगण है जहाँ दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगती हैं। 

मंदिर प्रशासन द्वारा ‍शनिदेव के दर्शनों की बेहतर व्यवस्थाएँ की गई हैं, जिससे भक्तों को यहाँ दर्शन के लिए धक्का-मुक्की जैसी किसी भी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता है। जब आप यहाँ स्थित विशाल शनि प्रतिमा के दर्शन करेंगे तो आप स्वयं सूर्यपुत्र शनिदेव की भक्ति में रम जाएँगे। प्रत्येक शनिवार, शनि जयंती व शनैश्चरी अमावस्या आदि अवसरों पर यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। 



शनिदेव हैं मंगलकारी : आमतौर पर शनिदेव को लेकर हमारे मन में कई भ्रामक धारणाएँ हैं। जैसे कि शनिदेव बहु‍त अधिक कष्ट देने वाले देवता हैं वगैरह-वगैरह, लेकिन यदि सच कहें तो ऐसा नहीं है। यदि शनि की आराधना ध्यानपूर्वक की जाए तो शनिदेव से उत्तम कोई देवता ही नहीं है। शनि की जिस पर कृपा होती है उस व्यक्ति के लिए सफलता के सारे द्वार खुल जाते हैं। 

शिंगणापुर की खासियत : आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि शिंगणापुर के अधिकांश घरों में खिड़की, दरवाजे और तिजौरी नहीं है। दरवाजों की जगह यदि लगे हैं तो केवल पर्दे। ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ चोरी नहीं होती। कहा जाता है कि जो भी चोरी करता है उसे शनि महाराज उसकी सजा स्वयं दे देते हैं। जब गाँव वालों पर शनिदेव की कृपा है व चोरी का भय ही नहीं है तो दरवाजे, खिड़की, अलमारी व तिजौरी का क्या काम है? 

 कैसे पहुँचें शिंगणापुर : 
  • शिर्डी से शिंगणापुर की दूरी - 70 किमी 
  • नासिक से शिंगणापुर की दूरी - 170 किमी 
  • औरंगाबाद से शिंगणापुर की दूरी - 68 किमी 
  • अहमद नगर से शिंगणापुर की दूरी - 35 किमी। 


 लगभग तीन हजार जनसंख्या के शनि शिंगणापुर गाँव में किसी भी घर में दरवाजा नहीं है। कहीं भी कुंडी तथा कड़ी लगाकर ताला नहीं लगाया जाता। इतना ही नहीं, घर में लोग आलीमारी, सूटकेस आदि नहीं रखते। ऐसा शनि भगवान की आज्ञा से किया जाता है। लोग घर की मूल्यवान वस्तुएँ, गहने, कपड़े, रुपए-पैसे आदि रखने के लिए थैली तथा डिब्बे या ताक का प्रयोग करते हैं। केवल पशुओं से रक्षा हो, इसलिए बाँस का ढँकना दरवाजे पर लगाया जाता है। गाँव छोटा है, पर लोग समृद्ध हैं। इसलिए अनेक लोगों के घर आधुनिक तकनीक से ईंट-पत्थर तथा सीमेंट का इस्तेमाल करके बनाए गए हैं। फिर भी दरवाजों में किवाड़ नहीं हैं। यहाँ दुमंजिला मकान भी नहीं है। यहाँ पर कभी चोरी नहीं हुई। यहाँ आने वाले भक्त अपने वाहनों में कभी ताला नहीं लगाते। कितना भी बड़ा मेला क्यों न हो, कभी किसी वाहन की चोरी नहीं हुई। 

शनिवार के दिन आने वाली अमावस को तथा प्रत्येक शनिवार को महाराष्ट्र के कोने-कोने से दर्शनाभिलाषी यहाँ आते हैं तथा शनि भगवान की पूजा, अभिषेक आदि करते हैं। प्रतिदिनप्रातः 4 बजे एवं सायंकाल 5 बजे यहाँ आरती होती है। शनि जयंती पर जगह-जगह से प्रसिद्ध ब्राह्मणों को बुलाकर 'लघुरुद्राभिषेक' कराया जाता है। यह कार्यक्रम प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक चलता है। देश में सूर्यपुत्र शनिदेव के कई मंदिर हैं। उन्हीं में से एक प्रमुख है महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिंगणापुर का शनि मंदिर। 



शनि शिंगणापुर से जुड़ी खोज :

शनि शिंगणापुर                                          
शनि शिंगणापुर दर्शन समय
शनि शिंगणापुर जाने का रास्ता
shani shingnapur to shirdi
शनि शिंगणापुर कहां है
शनि शिंगणापुर मराठी माहिती
शिरडी शनि शिंगणापुर
शनि शिंगणापुर केस

शनि शिंगणापुर महिला
शनि शिंगणापुर वीडियो
शनि शिंगणापुर जाने का रास्ता
शनि शिंगणापुर दर्शन समय
                    शनि शिंगणापुर रेलवे स्टेशन
                    शनि मंदिर शिंगणापुर जाने के लिए फ़्लाइट
                    शनि शिंगणापुर मराठी माहिती
शनि शिंगणापुर विवाद
   
नाम

अंडमान,1,अक्षरधाम,2,आईआरसीटीसी,1,आमेर,1,ऐतिहासिक,1,किला,1,जम्मू कश्मीर,1,जयपुर,1,दिल्ली,2,धार्मिक,3,भारत,2,भूटान,1,मंदिर,2,राजस्थान,1,विदेश,2,शिंगणापुर,1,स्वामीनारायण,1,
ltr
item
ट्रैवेल फूफा ● कॉम ⛱️: शनि शिंगणापुर : भारत में शनि देव का सबसे बड़ा धाम
शनि शिंगणापुर : भारत में शनि देव का सबसे बड़ा धाम
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgUad80XkE5E-rUPND8i8BvTc7JK0q_uWD1uYKTcnlMo1QONqZvhItQvfyQNeuZnibvZnhE91ammph7vATzd57NF7csMOJlXuTmZUejG_iaEI_H8YVTeN01AC5SyXesJySC-mXhqV9SNGnM/s640/shani+shignapur+travel+guide1.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgUad80XkE5E-rUPND8i8BvTc7JK0q_uWD1uYKTcnlMo1QONqZvhItQvfyQNeuZnibvZnhE91ammph7vATzd57NF7csMOJlXuTmZUejG_iaEI_H8YVTeN01AC5SyXesJySC-mXhqV9SNGnM/s72-c/shani+shignapur+travel+guide1.jpg
ट्रैवेल फूफा ● कॉम ⛱️
https://travelfufa.blogspot.com/2019/12/shani-shingnapur-mandir-travel-guide.html
https://travelfufa.blogspot.com/
https://travelfufa.blogspot.com/
https://travelfufa.blogspot.com/2019/12/shani-shingnapur-mandir-travel-guide.html
true
4123805292973018001
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content